बरहरवा।तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के मछली पट्टी के पास पुलिस ने चोरी के आठ मोबाइल फोन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीते बुधवार की रात साहिबगंज पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर राजमहल एसडीपीओ के नेतृत्व में एंटी क्राइम टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। रात्रि लगभग एक बजे, एक स्कूटी पर सवार दो युवक जब तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन से बाबुपुर की ओर जा रहे थे, तो मछली पट्टी के पास चेकिंग देख भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर…