लातेहार:-एक समय घोर उग्रवाद से प्रभावित रहा लातेहार जिला आज शांति और विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। पुलिस-प्रशासन और आम जनता के आपसी सहयोग से उग्रवाद की जड़ों को कमजोर करने में बड़ी सफलता मिली है। इसी कड़ी में झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रेरित होकर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जे.जे.एम.पी. (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के सब-जोनल कमांडर ब्रजेश यादव उर्फ राकेश जी (₹5 लाख का इनामी, निवासी कड्डोकवा, थाना विशुनपुर, जिला गुमला) एवं एरिया कमांडर अवधेश लोहरा उर्फ रोहित लोहरा (निवासी बंदुआ, थाना हेरहंज, जिला लातेहार)…