तीन की हालत गंभीरपतना/रांगा। रांगा थाना क्षेत्र के बरहेट–बरहरवा मुख्य पथ पर डहुआजोर चौक के पास शनिवार दोपहर करीब 1:20 बजे पिकअप वैन और टेम्पू के बीच जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो मासूम बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेम्पू बरहेट पेटखासा से सवारियाँ लेकर बरहरवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही पिकअप वैन (JH 04D 4301) ने चौक पर खड़ी…