सीटू से संबद्ध झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन बोकारो जिला कमेटी की बैठक सीटू कार्यालय, गोमिया में यूनियन के बोकारो जिला अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक उपस्थित रामचंद्र ठाकुर ने कहा निर्माण मजदूर जो समाज का सबसे शोषित और पीड़ित मजदूर है। निर्माण मजदूरों के लिए न ही काम की गारंटी होती है, ना मजदूरी की गारंटी होती है और ना ही सरकार के तरफ से मिलने वाले लाभ की गारंटी होती है। हमारी यूनियन जिले के प्रत्येक प्रखंडों में इन निर्माण मजदूर तक पहुंच कर…