कोटालपोखर।राजमहल प्रखंड क्षेत्र के चोंपड़ा गांव में सियार के हमले से एक दस वर्षीय बालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार चोंपड़ा गांव निवासी सोनीत मंडल का पुत्र अमन कुमार (10 वर्ष) घर के पास बगीचे में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक सियार ने उस पर हमला कर उसे काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल बालक को इलाज के लिए तत्काल राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सादिक अंसारी द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया…