अगले तीन दिनों तक झारखंड के 14 जिलों में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड,शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

अगले तीन दिनों तक झारखंड के 14 जिलों में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड,शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

राँची। झारखंड में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, राँची के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के 14 जिलों में कोहरे के साथ भीषण ठंड पड़ने की संभावना है। इनमें राँची, गुमला, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं। विभाग के अनुसार यह स्थिति 22 दिसंबर तक बनी रह सकती है। लगातार कोहरे और बादलों की वजह से दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कई…

Loading

Read More

सतबरवा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए बीडीओ ने कराई अलाव की व्यवस्था

संवाददाता: अनुज तिवारी, सतबरवा। बढ़ते कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए सतबरवा प्रखंड सह अंचल विकास पदाधिकारी कृष्णमुरारी तिर्की ने शनिवार की शाम प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई। ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए गए। इस अवसर पर बीडीओ कृष्णमुरारी तिर्की ने कहा कि बीते कुछ दिनों से घने कोहरे और शीतलहर के प्रकोप के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। इसी को ध्यान…

Loading

Read More

सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने किया टीवीएस शोरूम का शैक्षणिक भ्रमण,आधुनिक तकनीक से हुए रूबरू

सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने किया टीवीएस शोरूम का शैक्षणिक भ्रमण,आधुनिक तकनीक से हुए रूबरू

लातेहार। स्थानीय धर्मपुर पथ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के कक्षा दशम के भैयाओं ने शनिवार को एक विशेष शैक्षणिक गतिविधि के तहत स्थानीय टीवीएस (TVS) शोरूम का वाणिज्यिक दर्शन किया। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यालय के आचार्य रितेश रंजन गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। भ्रमण के दौरान छात्रों ने शोरूम में उपलब्ध विभिन्न आधुनिक बाइकों एवं नवीनतम तकनीक से युक्त इलेक्ट्रॉनिक स्कूटरों का बारीकी से अवलोकन किया। शोरूम के तकनीकी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को इंजन की कार्यप्रणाली, फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम तथा विशेष रूप से ई-स्कूटर (EV) की बैटरी मैनेजमेंट…

Loading

Read More

सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार की छात्रा अक्शा प्रवीण ने प्रांतीय खेलकूद में जीता स्वर्ण पदक

सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार की छात्रा अक्शा प्रवीण ने प्रांतीय खेलकूद में जीता स्वर्ण पदक

लातेहार। विद्या भारती द्वारा संचालित विद्या विकास समिति, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित 36वां प्रांतीय खेलकूद (शिशु वर्ग) समारोह–2025 में सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार की छात्रा अक्शा प्रवीण ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। सरस्वती विद्या मंदिर, रतनपुर टुण्डी (धनबाद) में आयोजित इस प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में कक्षा पंचम की छात्रा अक्शा प्रवीण ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने गोला फेंक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर एक और पदक…

Loading

Read More

लातेहार नगर पंचायत के 15 वार्डों का आरक्षण सूची जारी

लातेहार नगर पंचायत के 15 वार्डों का आरक्षण सूची जारी

लातेहार। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर लातेहार नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार वार्डों को अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। साथ ही कुछ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। सूची के मुताबिक वार्ड संख्या 01, 04, 06, 12 अनारक्षित (अन्य) श्रेणी में रखे गए हैं, जबकि वार्ड संख्या 02, 05, 09 और 15 महिलाओं के लिए अनारक्षित श्रेणी में आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति…

Loading

Read More

कोटालपोखर में जब्त कछुओं का उपायुक्त व डीएफओ ने लिया जायजा, वन्यजीव तस्करी पर होगी कड़ी कार्रवाई

कोटालपोखर में जब्त कछुओं का उपायुक्त व डीएफओ ने लिया जायजा, वन्यजीव तस्करी पर होगी कड़ी कार्रवाई

कोटालपोखर। शनिवार की दोपहर उपायुक्त हेमंत सती एवं डीएफओ प्रबल गर्ग ने तालझारी वन कार्यालय पहुंचकर भारी मात्रा में पकड़े गए जीवित कछुओं एवं भालू का जायजा लिया। अधिकारियों ने वन विभाग की टीम से पूरे मामले की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएफओ प्रबल गर्ग ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता के कारण यह बड़ी कार्रवाई संभव हो सकी। उत्तर प्रदेश के बनारस से तस्करों द्वारा ट्रेन के माध्यम से बैग में भरकर जीवित कछुओं को पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा…

Loading

Read More

गोपाल साहू पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

गोपाल साहू पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (पाकरटोली)। गोपाल साहू पब्लिक स्कूल परिसर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व प्रखंड प्रमुख सविता देवी, भाजयुमो अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी एवं विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार साहू ने संयुक्त रूप से भारत माता एवं स्वर्गीय गोपाल साहू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच जलेबी रेस, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, मेंढक दौड़ एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

Loading

Read More

बरहरवा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के बीच कंबल वितरण

बरहरवा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के बीच कंबल वितरण

बरहड़वा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बरहरवा में नए शैक्षणिक सत्र के तहत वर्ग 6 में नामांकित 75 छात्राओं के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सन्नी कुमार दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने छात्राओं को कंबल प्रदान किए। इस अवसर पर बीडीओ सन्नी कुमार दास ने कहा कि ठंड के मौसम में छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसी उद्देश्य से कंबल वितरण किया गया है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने…

Loading

Read More

नर्सिंग कॉलेज भोगनाडीह में छात्राओं को कि हीमोग्लोबिन जांच

नर्सिंग कॉलेज भोगनाडीह में छात्राओं को कि हीमोग्लोबिन जांच

बरहेट l प्रखंड के क्षेत्र के नर्सिंग कौशल कॉलेज भोगनाडीह में शनिवार को चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर पंकज कर्मकार के नेतृत्व में नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं की हिमोग्लोबिन जांच की गई l इस दौरान कालेज के 50 छात्रों की हिमोग्लोबिन जांच की गई l बताया कि मौसम के अनुसार समय-समय पर स्कूली बच्चे को स्वस्थ को लेकर सक्रिय रहता है ताकि समय से पहले सही उपचार किया जा सके l मौके पर अन्य स्वस्थ विभाग के कर्मी मौजूद थे l

Loading

Read More

थाना दिवस पर जमीन विवाद के चार मामले में हुई सुनवाई

थाना दिवस पर जमीन विवाद के चार मामले में हुई सुनवाई

उधवा। राधानगर थाना परिसर में शनिवार को बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी के अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान राधानगर थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से चार जमीन विवाद के मामले में सुनवाई हुई। जिसमें बेगमगंज, राधानगर,पियारपुर, बेगमगंज मौजा के जमीन विवाद का मामला सामने आया है।दो मामले का निष्पादन किया गया जबकि दो मामले मे बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी व राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने दोनों पक्षों से जमीन संबंधित कागजात जमा करने का निर्देश दिया। वहीं कई मामलों में राजस्वकर्मी…

Loading

Read More