लातेहार:- जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत डोकी गांव में गुरुवार को वज्रपात की चपेट में आने से कम से कम 10 मवेशियों की मौत हो गई। मरने वाले मवेशियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।एक साथ इतने मवेशियों की मौत से किसानों पर दुखा का पहाड़ टूट पड़ा है।दरअसल, डोकी गांव निवासी जमुना सिंह, धीरेंद्र सिंह, राजू ठाकुर, सुरेश ठाकुर आदि किसानों के मवेशी गांव के पास ही चर रहे थे।इसी बीच अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए मवेशी एक पेड़ के नीचे खड़े हो…