उपायुक्त ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सौंपा जिम्मेवारी मेदिनीनगर (पलामू):- झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम 22 अगस्त 2024 को होगा। पलामू के चियांकी हवाई अड्डा परिसर में अपराह्न 1:00 से आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग के माननीय मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के माननीय मंत्री श्री बैद्यनाथ राम, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,…