अमीन अंसारी, रांची। झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी के. राजू शुक्रवार को राजधानी रांची पहुंचे। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस भवन तक कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्यों के साथ उनका अभिनंदन किया। कांग्रेस भवन में विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वागत समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव कमलेश महतो, मंत्री दीपिका पांडेय, कांके विधायक सुरेश बैठा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, रांची महानगर उपाध्यक्ष विनीता पाठक नायक,…