साहेबगंज। जिले के बड़हरवा थाना क्षेत्र के फूटनी मोड़ चेकनाका के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक स्कूली छात्रा शाहिना खातून (9 वर्ष) की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने घटनास्थल पर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने पास में स्थित खनन विभाग के चेकनाका में तोड़फोड़ कर दी। कैसे हुआ हादसा? मिली जानकारी के अनुसार, शाहिना खातून साइकिल से फूटनी मोड़ पर ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान…