उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मुसवाचक के समीप झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा गठित सरसाबाद और बारापलासी महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक सहलंबी सहकारी के प्रांगण में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत एक विशेष यूथ मोबिलाइजेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास में प्रशिक्षित करना और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना था। शिविर में 18 से 35 वर्ष तक के बेरोजगार शिक्षित युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मिनाती सिंह ने बताया कि इस शिविर में भाग लेने वाले युवाओं…