स्वच्छता ही स्वभाव,स्वच्छता ही संस्कार निदेशक पंकज कुमार चौधरी ने स्वच्छता की दिलाई शपथ


dumka:-इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी जामा, दुमका ने राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान में भाग लिया जिसका विषय स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता रहा। 17 सितम्बर से शुरू हुआ यह अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा, जिसका उद्देश्य पूरे भारत में स्वच्छता के महत्व को मजबूत करना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत के बाद से इस पहल से स्वच्छता और सफाई के प्रति राष्ट्र में व्यवहारिक बदलाब देखा गया है, जिससे हर साल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। इस अभियान के दौरान आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी ने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

साथ ही उन्होंने सभी को सम्बोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि हमें अपने घरों से शुरुआत करके स्वच्छ वातावरण बनाने की पहल करनी चाहिए। अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को शामिल करना न केवल महत्वपूर्ण है बल्कि हमारे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भी आवश्यक है। आरसेटी के वरिष्ठ संकाय उत्पल कुमार लाहा ने कहा कि पखवाड़े भर चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान संस्थान स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां चला रहा है, जिससे सभी को स्वच्छता को अपने जीवन का एक अहम हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान के लक्ष्यों में योगदान देना है ताकि सभी नागरिकों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर आरसेटी के संकाय सदस्य अमरदीप कुमार, कार्यालय सहायक मनोज कुमार सिंह, संजय सोरेन, एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
![]()





