Category: DUMKA
बरापलासी CLF में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
जामा प्रखंड अंतर्गत बरापलासी सामुदायिक स्तरीय संघ (CLF) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मिनाती सिंह रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों ने महिलाओं को संबोधित करते हुए झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के माध्यम से समूहों को मिलने वाले विभिन्न फंड, योजनाओं तथा उनके उपयोग के तरीकों के बारे में विस्तार…
जामा में नई चेतना 4.0 अभियान के तहत जेंडर शपथ व जागरूकता रैली का आयोजन
जामा (दुमका)। जामा प्रखंड में नई चेतना 4.0 अभियान के तहत जेंडर शपथ एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मिनाती सिंह ने किया। इस अवसर पर जेएसएलपीएस के सामुदायिक समन्वयक, बीएपी, पीआरपी तथा सभी पंचायतों के जेंडर सीआरपी ने मिलकर जेंडर शपथ ली और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में रैली निकाली। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, समानता, सुरक्षित आवागमन तथा हिंसा मुक्त समाज का संदेश देना था। रैली के माध्यम से यह बताया गया कि महिलाओं…
NABARD प्रायोजित वित्तीय समावेशन शिविर काथिकुंड ग्राम पंचायत में आयोजित
Dumka।राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) द्वारा प्रायोजित एक वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन हाल ही में काथिकुंड ग्राम पंचायत में किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना तथा किसानों और महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) सदस्यों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना था। कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंधक, NABARD; जिला कार्यक्रम प्रबंधक; झारखंड आदिवासी विकास सोसाइटी (JTDS) के प्रतिनिधि तथा एयरटेल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिला विकास प्रबंधक, NABARD ने वित्तीय…
नाबार्ड के महाप्रबंधक ने सरैयाहाट में जीवा परियोजना क्षेत्र का किया निरीक्षण,किसानों को दी प्राकृतिक खेती की सीख
सरैयाहाट (दुमका)। प्रखंड के दुलाटांड़ एवं पारसदह गांव में नाबार्ड द्वारा संचालित जीवा परियोजना का निरीक्षण करने नाबार्ड रांची से आए महाप्रबंधक आर.एस. भगवाने, सहायक प्रबंधक नागराजू, एवं डीडीएम शुभेंदु बेहरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती, पोषण वाटिका, जीवामृत, हांडी औषधि एवं इंटरक्रॉपिंग जैसी तकनीकों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित आदिवासी किसानों ने बताया कि वे किस प्रकार जैविक पद्धति से खेती कर रहे हैं और कौन-कौन से स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हैं। अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती को और बढ़ावा देने के लिए नई…
सरैयाहाट ग्राम पंचायत भवन में नाबार्ड प्रायोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन
सरैयाहाट, दुमका – नाबार्ड के सहयोग से एयरटेल पेमेंट बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन सरैयाहाट ग्राम पंचायत भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिन्हें वित्तीय जागरूकता और विभिन्न बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया, जिन्हें वित्तीय साक्षरता के महत्व और विभिन्न वित्तीय सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बचत, निवेश, ऋण, और बीमा के बारे में विस्तार से बताया गया।इस अवसर पर, प्रतिभागियों ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के…
नाबार्ड ने चोरखेड़ा पंचायत में सहकारी साक्षरता शिविर आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर ग्रामीणों को मिली नई दिशा DUMKA/चोरखेड़ा (झारखंड) : अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में नाबार्ड (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट) ने चोरखेड़ा ग्राम पंचायत में सहकारी साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को सहकारिता के लाभों और सिद्धांतों के बारे में शिक्षित करना, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना और सामुदायिक विकास को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की उपस्थिति शिविर में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक शुभेंदु कुमार बेहरा, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक…
मोहुलबना संकुल संगठन में वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, महिलाओं की आजीविका संवर्धन पर रहा फोकस
जामा (दुमका)। जामा प्रखंड के मोहुलबना संकुल संगठन में गुरुवार को वार्षिक साधारण सभा (AGM) का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह सभा न केवल संगठन की वार्षिक समीक्षा और भविष्य की कार्ययोजना तय करने का मंच बनी, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण यात्रा का प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत किया। सभा में बतौर अतिथि उप प्रमुख पूनम यादव, आईएएस प्रशिक्षु नाज़िश अंसारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) डॉ. विवेक किशोर, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक संजीता किरण बेक, इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक सुमित कुमार, इंडियन बैंक आरसेटी निदेशक…
10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न, महिलाओं ने ली मोमबत्ती बनाने की ट्रेनिंग
आरसेटी में सखी मंडल की महिलाओं को मिला मोमबत्ती निर्माण बनाने का प्रमाण पत्र। दुमका:- इंडियन बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जामा, दुमका में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत् 10 दिवसीय मोमबत्ती निर्माण का आवासीय प्रशिक्षण का समापन आरसेटी के संकाय सदस्य उत्पल कुमार लाहा एवं कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण कर किया गया। वरिष्ठ संकाय उत्पल कुमार लाहा ने कहा कि झारखंड को संवारने में सखी मंडल से जुड़ी महिलाऐं भी अहम भूमिका निभा रही हैं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेबिनार के माध्यम से किसानों को किया संबोधित,कृषि विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा
दुमका। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कृषि और ग्रामीण समृद्धि पर बजट के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक वेबिनार को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी, जामा, दुमका) के किसानों ने डिजिटल स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के भाषण को देखा और उनकी नीतियों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसे भारत का निर्माण करना है, जहाँ किसान आर्थिक रूप से मजबूत हों। उन्होंने कृषि क्षेत्र…