घाघरा: प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) दिनेश कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनएफएसए एवं ग्रीन कार्ड वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण, मनरेगा योजनाएं, एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। बीडीओ ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर वितरण प्रतिशत में सुधार लाएं। खासतौर पर हापामुनी के दुकानदार लालदेव उरांव सहित कुछ अन्य दुकानदारों को चेतावनी दी गई। साथ ही, 24 अप्रैल को आयोजित…