बरहरवा में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, पहले दिन पाकुड़ और गुमानी टीम ने दर्ज की जीत

बरहरवा में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, पहले दिन पाकुड़ और गुमानी टीम ने दर्ज की जीत

बरहरवा (साहिबगंज) – बरहरवा नगर पंचायत के नयाटोला मैदान में सोमवार को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन कामेश्वर झा, अशर्फी सहा, जगदीश महतो, बिष्णु देव शर्मा, जानकी ठाकुर और अनुभव कुमार शास्त्री ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं के जीवन में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व जैसे गुणों को विकसित करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकुड़…

Loading

Read More

विधायक प्रकाश राम ने लगाया जनता दरबार, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

विधायक प्रकाश राम ने लगाया जनता दरबार, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

लातेहार (बालूमाथ) – बालूमाथ प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को विधायक प्रकाश राम ने जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान कर दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को जानकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। दरबार में ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली, राशन, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन और मनरेगा से जुड़ी…

Loading

Read More

सड़क हादसे में दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल, रांची रिम्स रेफर

सड़क हादसे में दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल, रांची रिम्स रेफर

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के सरयू मार्ग स्थित तरवाडीह पेट्रोल पंप के पास सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तकरीबन दोपहर 2:30 बजे हुआ जब एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में घायल शिक्षकों की पहचान सुभाष राणा (निवासी बगोदर) और अनिकेत शरण के रूप में हुई है। दोनों शिक्षक सरकारी विद्यालय से जुड़े हैं और किसी सरकारी कार्य से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, आईटीडीए निदेशक प्रवीण…

Loading

Read More

रेडक्रॉस डे पर तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन

रेडक्रॉस डे पर तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन

लातेहार – रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर लातेहार स्थित रेडक्रॉस कार्यालय में 6 मई से 8 मई तक तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर विशेष रूप से दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने संस्था के अध्यक्ष एवं उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से भेंट की और शिविर के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की। उपायुक्त ने शिविर के आयोजन में हर संभव सहयोग का…

Loading

Read More

न्यूज़ अप्रैजल की खबर के बाद नगर पंचायत सक्रिय, सड़क किनारे भरे जा रहे गड्ढे

न्यूज़ अप्रैजल की खबर के बाद नगर पंचायत सक्रिय, सड़क किनारे भरे जा रहे गड्ढे

लातेहार:स्थानीय समाचार पोर्टल “न्यूज़ अप्रैजल” में खबर प्रसारित होने के बाद नगर पंचायत लातेहार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर कचहरी चौक और समाहरणालय मोड़ के पास सड़क के फ्लैक (किनारे) को मोरम से भरा जा रहा है। इस कार्य में नगर पंचायत के ट्रैक्टर और कर्मचारी जुटे हुए हैं और सड़क की स्थिति सुधारने का प्रयास जारी है। गौरतलब है कि इन इलाकों में सड़कें काफी समय से खराब थीं और किनारों पर गड्ढे…

Loading

Read More

मुंडली चर्च में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया ईस्टर संडे

मुंडली चर्च में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया ईस्टर संडे

बरहरवा: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व ईस्टर संडे रविवार रात्रि को मुंडली चर्च में बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर चर्च में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग एकत्र हुए और प्रार्थना में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मिशा पूजा से हुई, जिसे फादर दीपक तिर्की ने संपन्न कराया। उन्होंने बाइबल का पाठ किया और लोगों को प्रभु यीशु मसीह के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने पुनरुत्थान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व आशा, विश्वास और…

Loading

Read More

राजमहल: झारखंड मजदूर संघ की बैठक, पंचायत स्तरीय समिति गठन की समीक्षा और मजदूर दिवस की तैयारी

राजमहल: झारखंड मजदूर संघ की बैठक, पंचायत स्तरीय समिति गठन की समीक्षा और मजदूर दिवस की तैयारी

बरहरवा (राजमहल): झारखंड मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव की अध्यक्षता में राजमहल के निरीक्षण भवन में पंचायत स्तरीय समिति गठन एवं आगामी मजदूर दिवस (1 मई) के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने सभी प्रखंड अध्यक्षों से पंचायतवार कमेटी गठन की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई क्षेत्रों में समिति गठन का कार्य संतोषजनक नहीं रहा। इस पर कार्रवाई करते हुए बोरीयो प्रखंड प्रभारी मिथुन कुमार यादव को हटाकर उनकी जगह शिवलाल ठाकुर को और राजमहल…

Loading

Read More

ईस्टर संडे पर येशु के पुनरुत्थान की खुशी में प्रार्थना, मिस्सा पूजा और मोमबत्ती जलाई गई

ईस्टर संडे पर येशु के पुनरुत्थान की खुशी में प्रार्थना, मिस्सा पूजा और मोमबत्ती जलाई गई

बरहरवा (पटना प्रखंड): ईस्टर संडे के अवसर पर ईसा मसीह के पुनरुत्थान की स्मृति में सीतापहाड़ कैथोलिक चर्च में शनिवार रात से लेकर रविवार तड़के तक विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। शनिवार रात 10:30 बजे से शुरू होकर यह पूजा रविवार की रात 1 बजे तक चली। इस दौरान सभी विश्वासी मोमबत्तियां लेकर चर्च पहुंचे और गहन श्रद्धा के साथ भाग लिया। मिस्सा पूजा का संचालन फादर ख्रिसिस्तोम हेम्ब्रम, एग्नेसियस सोरेन और फादर मनोज ने संयुक्त रूप से किया। पूजा के पूर्व विश्वासी अपने दिवंगत परिजनों की स्मृति…

Loading

Read More

बरहरवा:गोपीनाथ महादेव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर भ्रमण, कीर्तन और भंडारे का आयोजन

बरहरवा:गोपीनाथ महादेव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर भ्रमण, कीर्तन और भंडारे का आयोजन

बरहरवा (मिर्जाचौकी स्टेशन चौंक चौधरी पट्टी): गोपीनाथ महादेव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर रविवार को पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान गणेश, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय, नंदी देव, वीर हनुमान एवं श्री हरि विष्णु की प्रतिमाओं को सुसज्जित रथों पर सवार कर नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान आचार्य मुरारी लाल पांडेय, राजेश पाण्डेय, राजन पांडेय, दिलखुश मिश्रा और रिपु दमन पाठक के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सोमवार को 24 घंटे का अखंड कीर्तन-भजन…

Loading

Read More

बरहेट प्रखंड कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक आयोजित

बरहेट प्रखंड कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक आयोजित

बरहरवा ।रविवार को बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरमसीया गांव में पार्टी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रखंड उपाध्यक्ष मुक्ताज अंसारी के आवास पर प्रखंड अध्यक्ष तैमूर अंसारी के अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। वहीँ मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव सह प्रखंड पर्यवेक्षक हीरालाल साह उपस्थित थे। बैठक में नव नियुक्त प्रखंड पर्यवेक्षक हीरालाल साह ने ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी महागठबंधन…

Loading

Read More