सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट, पलामू: सतबरवा प्रखंड अंतर्गत घुटुवा पंचायत के एकता गांव में बीते कई दिनों से चिलबिल आहर टूट जाने के कारण किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद किसी जनप्रतिनिधि ने अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया था। ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने तत्काल अपने प्रतिनिधियों को मौके पर भेजा। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आहर (बांध)…