बरहरवा। पवित्र सावन माह में द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक देवघर स्थित बैजनाथ धाम में शिवजी को जलार्पण करने को लेकर शहर के वार्ड नंबर 3 के नीलकोठी से एक दर्जन कांवरियों का जत्था शुक्रवार को दोपहर सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। मौके पर बच्चन साहा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हम लोग परिवार एवं दर्जनों शिव के साथ प्रत्येक वर्ष ग्रुप बनाकर सुल्तानगंज जाते हैं। वहां से पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में जल भरकर पैदल कावड़ यात्रा प्रारंभ करते हुए देवघर पहुंचकर बाबा को गंगा जल अर्पण करते हैं। उसके…