लातेहार — शनिवार को लातेहार से शिवभक्तों का एक श्रद्धालु जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। सावन माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना हेतु हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। इस कांवरिया जत्थे में अधिवक्ता राजा कुमार, अमीन रवि कुमार, नगर पंचायत के मुंशी राकेश कुमार, हॉस्पिटल स्टाफ विक्रम कुमार, गोलू राम, राजन, सिवा कुमार, पंकज कुमार, विकास कुमार समेत कई अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का संकल्प लिया। जत्था…