मेदिनीनगर:- झारखंड स्टेट राइफल शूटिंग चैम्पियनशिप (ओपन साइड गन – 10 मीटर रेंज) का आयोजन 2 से 6 सितम्बर तक खेलगांव स्थित टिकेट सिंह शूटिंग रेंज में होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पलामू की टीम मंगलवार को रांची के लिए रवाना हुई। जिला अध्यक्ष अविनाश देव ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शूटिंग धैर्य और अनुशासन का खेल है। मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर खिलाड़ी निश्चित रूप से पलामू का नाम रोशन करेंगे। वहीं जिला सचिव सुमित बर्मन…