Views: 800
0 0
पाकुड़िया प्रखंड के कई जगह पर तेजी से फैल रहा लॉटरी का अवैध धंधा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

पाकुड़िया प्रखंड के कई जगह पर तेजी से फैल रहा लॉटरी का अवैध धंधा

गरीब और मजदूर तबके के लोग झांसे में आकर आर्थिक परेशानी झेलने को हैं मजबूर पाकुड़िया/पाकुड़:- पाकुड़िया प्रखंड के अंतर्गत झारखंड में प्रतिबंधित लॉटरी की बिक्री गणपुरा बाजार और कई अन्य ग्रामीण इलाकों में बेधड़क हो रही है।बताते चलें कि गणपुरा चौक,पाकुड़िया चौक तलवा चौक समेत अन्य गांव में लॉटरी टिकट बेचने वालों का नेटवर्क…

पाकुड़िया प्रखंड के कई जगह पर तेजी से फैल रहा लॉटरी का अवैध धंधा
Read Time:2 Minute, 18 Second
पाकुड़िया प्रखंड के कई जगह पर तेजी से फैल रहा लॉटरी का अवैध धंधा

गरीब और मजदूर तबके के लोग झांसे में आकर आर्थिक परेशानी झेलने को हैं मजबूर

पाकुड़िया/पाकुड़:- पाकुड़िया प्रखंड के अंतर्गत झारखंड में प्रतिबंधित लॉटरी की बिक्री गणपुरा बाजार और कई अन्य ग्रामीण इलाकों में बेधड़क हो रही है।बताते चलें कि गणपुरा चौक,पाकुड़िया चौक तलवा चौक समेत अन्य गांव में लॉटरी टिकट बेचने वालों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है।इस धंधे में बड़े-बड़े लोग शामिल हैं जो गणपुरा बाजार में थोक में लॉटरी की बिक्री पाकुड़िया प्रखंड के कई इलाकों में कर रहे हैं। थोक विक्रेता से खुदरा विक्रेता लॉटरी खरीद कर लोगों को अधिक पैसों की लालच देकर लॉटरी की बिक्री करते हैं।गरीब और मजदूर तबके के लोग दिनभर मजदूरी करके अपनी कमाई से लॉटरी की टिकट खरीदते हैं जिससे कई परिवार आर्थिक परेशानी झेलने के लिए मजबूर होते जा रहे हैं।स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के कारण पाकुड़िया प्रखंड के कई इलाकों में अवैध लॉटरी विक्रेता लॉटरी की कमाई से मालामाल हो रहे हैं।लॉटरी के खिलाफ वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर कुछ दिन पहले छापेमारी अभियान चलाया गया था। लेकिन यह धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।हर घर में खुदरा विक्रेताओं द्वारा टिकटे पहुंचाए जाते हैं।लॉटरी टिकट का कारोबार इस कदर फैला हुआ है कि सुबह होते ही दलाल लॉटरी टिकट लेकर घर घर जाकर घर के लोगों को देते हैं।लॉटरी टिकट के इस अवैध कारोबार को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है।प्रशासन के नाक के नीचे अवैध लॉटरी का कारोबार फल फूल रहा है।

Loading

पाकुड़िया प्रखंड के कई जगह पर तेजी से फैल रहा लॉटरी का अवैध धंधा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

One response to “पाकुड़िया प्रखंड के कई जगह पर तेजी से फैल रहा लॉटरी का अवैध धंधा”

  1. GlucoSlim Avatar

    Over the last week I eagerly started following this fantastic website, they have remarkable content for their community. The site owner has a real talent for informing visitors. I’m excited and hope they maintain their splendid skills.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports