स्थानीय समाचार

लातेहार:अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

लातेहार:अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

लातेहार:- जिला मुख्यालय स्तिथ चंदनडीह स्वामी विवेकानंद पार्क में शुक्रवार को भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 68वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के द्वारा अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और बसपा के जिला प्रभारी मुनेश्वर राम ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर के  प्रयास और त्याग से आम जनता को जो अधिकार प्राप्त हुए हैं, उनका हनन आज भी लातेहार जिले में हो रहा है। उन्होंने कोलवरी के खुलने, जमीन अधिग्रहण के बावजूद मुआवजे और नौकरी न मिलने जैसी समस्याओं पर चिंता जताई।

उन्होंने प्रशासन पर अंबेडकर जी के मूल विचारों की अनदेखी का आरोप लगाया।बसपा के पूर्व प्रत्याशी प्रकाश कुमार रवि ने डॉ. अंबेडकर को एक महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उनके बनाए कानूनों ने समाज के हर वर्ग को समानता और जीने का अधिकार प्रदान किया।

इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए कलम और कॉपी का वितरण किया गया। साथ ही स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु कृषि बीज और मच्छरदानी का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें आदित्य कुमार रंजन, अजय राम, चंद्र राम, कामेश्वर राम चंद्रवंशी, शशि कुमार, बिगावन राम, महेंद्र राम, और दीपेश कुमार रवि शामिल थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button