Read Time:1 Minute, 26 Second
नावा बाजार (पलामू):- नावा बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर में संविधान उद्देशिका व कंडा पंचायत के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम 75वें गणतंत्र दिवस के पावन बेला पर नावा बाजार बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद के अगुवाई में शिलापट लगाया गया ।मौके पर नावा बाजार बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, प्रमुख विद्या देवी l,उप प्रमुख आमिर खुर्शीद आलम विकास कुमार बीपीओ चंद्रशेखर कुमार कन्या अभियंता राजू पासवान शैलेश कुमार सचिन शिवकुमार यादव शाफिराला मिस्टर विपिन यादव सहित दर्जनों लोग श्रद्धा सुमन के साथ पुष्पांजलि अर्पित की।स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय केश्वर विश्वकर्मा, स्व हिरा चमार,स्व,वृक्ष प्रजापति,स्व रामखेलावन साव, स्व गनौरी सिंह,स्वर्गीय रामशरण भुईया,स्व रघु प्रजापति,स्व सोहर चमार ,स्व तुला चौधरी, स्वर्गीय रामजीत खरवार का नाम अंकित है।