बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख
गुमला :- गुमला पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह ने अपने कार्यालय परिसर में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि एस.एस.जे . फाइनेंस कंपनी रांची के नाम से पैसा दुगनी कर देने के नाम पर लगभग 35 लाख रुपए ठगी करने वाले , प्राथमिकी अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया गया है , चैनपुर थाना स्थित मड़ईकोन निवासी 35 वर्षीय अनुरंजन टोप्पो (पिता स्व० माइकल टोप्पो ) के लिखित आवेदन पर चैनपुर थाना कांड संख्या 41/2023 दिनांक 28 – 9 – 2023 , धारा 406 , 419 , 420 , 467 , 468 ,471/34 भदवि के प्राथमिक अभियुक्त गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना ग्राम नागपुर के पवन कुमार यादव (पिता – जग बंधन यादव ) और रांची जिला अंतर्गत थाना टाटीसिल्वे 306 भवानी कॉलोनी बाजार टांड़ दुर्गा मंदिर के पास अन्य सहयोगी अभियुक्त उज्जवल सेन गुप्ता ( पिता – अजय सेन गुप्ता ) के द्वारा अनुरंजन टोप्पो से , एस.एस.जे. फाइनेंस कंपनी रांची के नाम से , पैसा दुगना करने के नाम पर कुल 25 लख रुपए की ठगी की गई , इसके अलावे अन्य पीड़ित व्यक्तियों से लगभग कुछ 10 लाख की ठगी की गई अनुसंधान के क्रम में,कुल 35 लख रुपए की ठगी की जानकारी प्राप्त हुई है , इसी क्रम में उक्त कांड के प्राथमिकी अभियुक्त उज्जवल सेन गुप्ता ( पिता – अजय सेन गुप्ता ) को गठित छापामारी दल के नेतृत्व कर रहे चैनपुर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह , पुअनि राजेश कुमार , आरक्षी अजय कुमार तथा सुजीत कुमार एवं चैनपुर थाना के सशस्त्र बल द्वारा प्राथमिकी अभियुक्त उज्जवल सेन गुप्ता को मोबाइल के साथ , समय पर दबोच लिया और उसे गिरफ्तार करते हुए चैनपुर थाना लाया गया , जहां आवश्यक पूछताछ के बाद मीडिया एवं न्यायालय में समक्ष प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया गया हैं , इसके अलावा प्राथमिक अभियुक्त पवन कुमार यादव अब तक फरार है , जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।