प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
गुमला/घाघरा:- घाघरा प्रखंड के सेहल पंचायत सचिवालय प्रांगण विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र प्रायोजित योजनाओं की जानकारी एलईडी के माध्यम से ग्रामीणों को दी गयी। उपस्थित ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने का संकल्प बीडीओ दिनेश कुमार के द्वारा दिलाया गया। साथ ही साथ कार्यक्रम उपस्थित सेहल पंचायत के ग्रामीणों के बीच कृषि, पशुपालन, सरकारी की जनहितकारी योजनाएं आदि विषयों पर चर्चा की गयी।
साथ ही सरकार के विकासात्मक योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में बीडीओ दिनेश कुमार, सेहल पंचायत की मुखिया सोमारी देवी सहित अन्य वक्ताओ ने कहा कि आउटरीच गतिविधियों से जागरूकता बढ़ाने का यह राष्ट्रव्यापी अभियान है। योजनाओं से लाभ होने वाले लाभार्थियों का नाम और उन्हें मिले लाभों को भी चिन्हित करने की बात कही गयी। लोगों को सरकार के द्वारा चलायी जा रही बैंक, ऋण, अनुदान, बीमा आदि योजनाओं पर भी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में सेहल पंचायत के मुखिया सोमारी देवी को बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुखिया सोमारी देवी बीडीओ दिनेश कुमार सहित अन्य के द्वारा गैस चूल्हा का वितरण भी किया गया। मौके पर बीडीओ दिनेश कुमार मुखिया, सोमारी देवी, घुड़ा उरांव सहित अन्य लोग मौजूद थे।