संवाददाता गुलाम मोहम्मद धुरकी
धुरकी:- धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न चौक चौराहे पर रविवार को अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी के निर्देश पर सदर पंचायत के मुखिया महबूब अंसारी ने अलाव का प्रबंध किया है। वहीं प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पुरी चौक के निकट व गुलशन चौक के निकट अलाव का प्रबंध किया गया है। अलाव का प्रबंध होने के बाद चौक चौराहे पर चल रहे लोगो ने कड़ाके की ठंड मे राहत मिला है। स्थानीय लोगो ने कहा की दिन रात चौबीस घंटे क्षेत्र मे ठंड और कनकनी बढ़ गई है। वहीं सुबह से लेकर शाम तक धुंध और शीतलहर से लोगो को ठंड मे परेशानी बढ़ गई है। बताया की गत एक सप्ताह से तापमान घट रहा है जिसके बाद ठंड और कनकनी बढ़ गई है, स्थानीय लोगो ने बताया की अलाव का प्रबंध चौक चौराहे पर होने के बाद लोग आग की गर्मी से राहत ले रहे हैं। वहीं मुखिया महबूब अंसारी ने कहा की आवश्यकतानुसार अलाव का प्रबंध और भी स्थानो पर किया जाएगा, उन्होने लोगो से अपील करते हुए कहा की ठंड बढ़ गया है लोग अनावश्यक बाहर नही घुमें। ठंड मे गर्म कपड़े से शरीर को ढक कर रखें। इस दौरान रफीक अंसारी एनाएतुल्लाह अंसारी, मुसाहिब अंसारी धनंजय सिंह मुकेश कमलापुरी सहित अन्य उपस्थित थे।