Views: 242
0 0
अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर डीलर संघ ने सौंपा ज्ञापंन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर डीलर संघ ने सौंपा ज्ञापंन

लातेहारः- सदर प्रखंड के डीलर संघ ने आगामी 1जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सदर प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे देश में 5 लाख अड़तीस हजार डीलरों के द्वारा लगभग 81 करोड़ लाभूकों के बीच में राशन के साथ साथ अन्य सामग्रियों का…

अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर डीलर संघ ने सौंपा ज्ञापंन
Read Time:2 Minute, 33 Second
अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर डीलर संघ ने सौंपा ज्ञापंन

लातेहारः- सदर प्रखंड के डीलर संघ ने आगामी 1जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सदर प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे देश में 5 लाख अड़तीस हजार डीलरों के द्वारा लगभग 81 करोड़ लाभूकों के बीच में राशन के साथ साथ अन्य सामग्रियों का वितरण करते आ रहे हैं। परंतु डीलरों को उचित मेहनताना भी नहीं मिल रहा है , हमारी सरकार से कुछ मांगें हैं जिसमें सभी दुकानदारों को तीस हजार रुपये मासिक दिया जाये या कम से कम तीन रुपये प्रति किलो के दर से कमीशन दिया जाये।
वहीं दुकानदारों को पूर्व की भांति अनुकंपा का लाभ दिया जाये खाद्यान्न पर प्रति क्विंटल एक किलोग्राम हैंडलिंग लोस्ट दिया जाये। साथ ही सरकार द्वारा दी जाने वाली ई पोस मशीन को 4 जी नेटवर्क से जोड़ा जाये और पूर्व में मिले हुये मशीन को वापस ले लिया जाये क्योंकि यह मशीन घटिया किस्म का है। यह मशीन बार बार खराब होते रहता है तथा डीलरों का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का बकाया कमीशन का जल्द भुगतान कि जाये, वहीं सदर प्रखंड के डीलर संघ के अध्यक्ष केदार प्रसाद ने कहा की डीलर संघ के द्वारा 1 जनवरी से सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानें अनिश्चित कालीन के लिए बंद रहेगें। सरकार द्वारा यदि हमारी मांगे को पूरी किया जाता है तो पुनः जन वितरण प्रणाली की दुकानें संचालित हो जायेगी। इस मौके पर जनवितरण प्रणाली संघ के अध्यक्ष केदार प्रसाद , उपाध्यक्ष हीरा सिंह , सचिव सुदर्शन पासवान , संदीप उरांव , प्रदीप प्रसाद , दीनानाथ राम , देवेन्द्र राम सहित अन्य जनवितरण प्रणाली के दुकानदार मौजूद रहे।

Loading

अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर डीलर संघ ने सौंपा ज्ञापंन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports