साहिबगंज में सीटू ने सौंपा मांग पत्र, 1 दिसंबर से दिल्ली में संसद मार्च
मजदूरों की मांगों को लेकर सीटू ने सौंपा मांग पत्र, दिसंबर में दिल्ली में होगा संसद मार्च
रिपोर्ट: सोनू कुमार, साहिबगंज,
इस अवसर पर सीटू के जिला महासचिव शरीफुल इस्लाम ने कहा कि मजदूरों की विभिन्न समस्याओं और अधिकारों को लेकर देशव्यापी आंदोलन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 1 से 3 दिसंबर 2026 तक देशभर के संगठित और असंगठित क्षेत्र के कामगार दिल्ली के रामलीला मैदान से संसद मार्च में शामिल होंगे।
सीटू की प्रमुख मांगें
सीटू ने मांग पत्र के माध्यम से केंद्र सरकार के समक्ष नौ प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें चारों मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं को रद्द करने, न्यूनतम मजदूरी 42 हजार रुपये और पेंशन 21 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने तथा स्कीम वर्करों को मजदूर का दर्जा देने की मांग शामिल है।
इसके अलावा रिक्त पदों को भरने, ठेका प्रथा के तहत शोषण बंद करने और समान काम के लिए समान वेतन लागू करने की मांग की गई है। मजदूरों की जान, रोजगार और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के साथ जल, जंगल, जमीन एवं आदिवासी अधिकारों को सुरक्षित करने पर भी जोर दिया गया।
अन्य मांगों में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया रद्द कर मतदान के अधिकार की रक्षा करने, एमएमडीआर संशोधन में राज्य एवं जनहित की सुरक्षा करने तथा वीबी-ग्राम जी अधिनियम, 2025 को रद्द कर मनरेगा बहाल करने की मांग शामिल है।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
मांग पत्र सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में बिशु सोरेन, रोहित मिंज और रिंकू दास शामिल थे।
![]()