झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

पाकुड़ के बबलू भगत का भाजपा में बढ़ा कद,ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बने

Pakud News

Views: 6
0 0
Read Time:3 Minute, 26 Second

 केशव तिवारी ब्योरो,

पाकुड़ ।भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में झारखंड को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व देते हुए पाकुड़ के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी के इस फैसले से बबलू भगत को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य ने केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से उनकी नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस नियुक्ति को झारखंड में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

राष्ट्रीय नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने का लिया संकल्प

राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर बबलू भगत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पाल मौर्य के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। संगठन ने जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसकी गरिमा बनाए रखना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

पाकुड़ के बबलू भगत का भाजपा में बढ़ा कद,ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बने

ओबीसी समाज के बीच संगठन की पकड़ मजबूत करने पर जोर

बबलू भगत ने कहा कि ओबीसी समाज को भाजपा की संगठनात्मक मुख्यधारा से जोड़ना, समाज के लोगों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना और उनके हितों के लिए प्रभावी पहल करना उनकी प्राथमिकता होगी। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की प्रतिबद्धता जतायी।

पाकुड़ से राष्ट्रीय संगठन तक पहुंची पहचान, कार्यकर्ताओं में खुशी

पाकुड़ के नेता को भाजपा ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और ओबीसी समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है। इस नियुक्ति से पाकुड़ का नाम राष्ट्रीय संगठन में प्रमुखता से जुड़ा है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि बबलू भगत के अनुभव और सक्रियता से झारखंड में ओबीसी समाज के बीच संगठन का विस्तार होगा तथा पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।

Loading

पाकुड़ के बबलू भगत का भाजपा में बढ़ा कद,ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बने

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button