झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

छह-सात हजार रुपये में चार नाबालिगों को बेचने की तैयारी! कबाड़ी दुकान में मजदूरी कराने रांची ले जा रहा था आरोपी, आरपीएफ ने किया रेस्क्यू

बरहरवा रेलवे स्टेशन पर वनांचल एक्सप्रेस से ले जाने की थी योजना, 36 वर्षीय शाहिद शेख गिरफ्तार:चारों बच्चों को मंथन संस्था को सौंपा गया

Views: 26
0 0
Read Time:4 Minute, 10 Second
रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

बरहरवा। महज छह से सात हजार रुपये के कथित लालच में चार नाबालिग बच्चों को मजदूरी के दलदल में धकेलने की तैयारी थी। बच्चों को रांची ले जाकर कबाड़ी दुकान में काम पर लगाने की योजना बनाई गई थी। लेकिन इससे पहले ही बरहरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कार्रवाई करते हुए इस कोशिश को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में चार नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि उन्हें रांची ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना 20 नवंबर की रात की है। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर छापेमारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को चार बच्चों के साथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राधानगर थाना क्षेत्र के पहाड़ गांव निवासी शाहिद शेख (36), पिता इस्माइल शेख के रूप में हुई है। रेस्क्यू किए गए बच्चों की उम्र 13, 15, 13 और 15 वर्ष बताई गई है।

वनांचल एक्सप्रेस से रांची ले जाने की थी योजना

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में बच्चों ने बताया कि शाहिद शेख उन्हें वनांचल एक्सप्रेस से रांची ले जाने वाला था। वहां एक कबाड़ी दुकान में उनसे काम कराने की योजना थी। इसके बदले प्रत्येक बच्चे को छह से सात हजार रुपये देने की बात कही गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने भी बच्चों को रांची ले जाकर कबाड़ी दुकान में काम पर लगाने की बात स्वीकार की है।

छह-सात हजार रुपये में चार नाबालिगों को बेचने की तैयारी! कबाड़ी दुकान में मजदूरी कराने रांची ले जा रहा था आरोपी, आरपीएफ ने किया रेस्क्यू

जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ ने लिखित प्रतिवेदन जीआरपी बरहरवा को सौंपा। इसके आधार पर जीआरपी बरहरवा कांड संख्या 61/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2)/143(5) और किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम की धारा 75/81 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई कृष्ण चंद्र गगराई को सौंपी गई है।

मंथन संस्था को सौंपे गए चारों बच्चे

रेस्क्यू किए गए चारों नाबालिग बच्चों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और देखरेख के लिए मंथन संस्था बरहरवा की प्रतिनिधि आराधना मंडल को सौंप दिया गया है। इस कार्रवाई में एएसआई सुरेश पासवान, हेड कांस्टेबल नवीन कुमार यादव सहित आरपीएफ के अन्य जवान शामिल थे।

बाल मजदूरी के नेटवर्क की जांच जरूरी

छह-सात हजार रुपये के कथित लालच में चार नाबालिग बच्चों को दूसरे शहर ले जाकर मजदूरी कराने का यह मामला बाल संरक्षण व्यवस्था के सामने गंभीर सवाल खड़ा करता है। अब पुलिस जांच में यह पता लगाना महत्वपूर्ण होगा कि इस पूरे मामले में गिरफ्तार आरोपी के अलावा कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं और बच्चों को काम पर लगाने की योजना के पीछे कौन-कौन लोग थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button