स्थानीय समाचार

SVEEP के तहत पलामू में जिला स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 10 प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Views: 10
0 0
Read Time:3 Minute, 47 Second

SVEEP के तहत पलामू में जिला स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 10 प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

पलामू:- भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) के तहत गुरुवार को जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, जिला स्कूल मेदिनीनगर में जिला स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पलामू जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व, निष्पक्ष मतदान तथा जागरूक नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के प्रति प्रेरित किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व एवं निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता विकसित करना था। विद्यालय एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के बाद जिला स्तर पर इसका आयोजन किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इनमें निबंध प्रतियोगिता के चार एवं क्विज प्रतियोगिता के छह प्रतिभागी शामिल हैं।

निबंध प्रतियोगिता में दीपिका कुमारी प्रथम

निबंध प्रतियोगिता में विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र की दीपिका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपिका कुमारी, पीएम श्री +2 हाई स्कूल कांडा की छात्रा हैं। वह नावाबाजार प्रखंड के तुकबेरा गांव निवासी रविन्द्र नाथ ठाकुर की पुत्री हैं। इसके अलावा अंश कुमार, हर्षित राज एवं जयंती कुमारी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की।वहीं, क्विज प्रतियोगिता में जय भोलेनाथ सिंह, कुमारी लता रानी, वीरेंद्र कुमार, वफा आलम, अंश कुमार पटेल एवं निलेश कुमार ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी 10 प्रतिभागियों को उपायुक्त ने मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया तथा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी उदय रजक, एसडीओ संजय कुमार पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार, एरिया ऑफिसर साकेत तिवारी, एडीपीओ अंबुजा पांडेय, एपीओ उज्ज्वल मिश्रा एवं समाजसेवी मंजूलता दुबे सहित अन्य उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button