झारखंड समाचारमारुति कारराज्य
Trending

BS-6 वाहनों के PUC नियम बदले, निजी कार-बाइक को 3 साल की वैधता

नई व्यवस्था में वाहन की उम्र और श्रेणी के आधार पर तय हुई पीयूसी की वैधता, पुराने वाहनों को कराना होगा जल्द नवीनीकरण

Views: 52
0 0
Read Time:3 Minute, 45 Second

BS-6 कार-बाइक मालिकों को बड़ी राहत, अब तीन साल तक वैध रहेगा पीयूसी सर्टिफिकेट

रांची। कार और बाइक मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यानी पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) को लेकर सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत BS-6 मानक वाले छह साल से कम पुराने निजी वाहनों का पीयूसी सर्टिफिकेट अब तीन साल तक वैध रहेगा। इससे वाहन मालिकों को बार-बार प्रदूषण जांच केंद्रों का चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन की अधिसूचना जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। नई व्यवस्था में वाहन के उत्सर्जन मानक, उम्र और श्रेणी के आधार पर पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता निर्धारित की गई है।

BS-6 निजी वाहनों के लिए नई व्यवस्था

नियमों के अनुसार, छह साल से कम पुराने BS-6 निजी वाहनों का पीयूसी प्रमाणपत्र तीन साल तक मान्य रहेगा। वहीं, छह से दस साल पुराने वाहनों के लिए इसकी वैधता एक साल और दस साल से अधिक पुराने वाहनों के लिए छह महीने होगी।

BS-6 कमर्शियल वाहनों को भी राहत

BS-6 मानक वाले परिवहन यानी कमर्शियल वाहनों के लिए भी अलग-अलग वैधता अवधि निर्धारित की गई है। छह साल तक पुराने वाहनों को दो साल में एक बार पीयूसी का नवीनीकरण कराना होगा। छह से दस साल पुराने वाहनों के लिए एक साल और दस साल से अधिक पुराने वाहनों के लिए छह महीने की वैधता तय की गई है।

BS-1, BS-2 और BS-3 वाहनों के लिए सख्ती

पुराने उत्सर्जन मानक वाले वाहनों के लिए पीयूसी की वैधता कम रखी गई है। BS-1, BS-2 और BS-3 वाहनों का प्रमाणपत्र केवल तीन महीने तक वैध रहेगा। वहीं, BS-4 वाहनों के लिए छह महीने की वैधता निर्धारित की गई है।

समाप्ति से पहले नवीनीकरण कराने पर मिलेगा लाभ

नई व्यवस्था में पीयूसी प्रमाणपत्र के नवीनीकरण की समय-सीमा का भी ध्यान रखा गया है। यदि वाहन मालिक मौजूदा प्रमाणपत्र की समाप्ति से पहले निर्धारित 10 दिनों की अवधि में नवीनीकरण कराते हैं, तो नए प्रमाणपत्र की वैधता पुराने प्रमाणपत्र की समाप्ति तिथि से प्रभावी मानी जाएगी। इससे वैधता अवधि का नुकसान नहीं होगा। वहीं, प्रमाणपत्र समाप्त होने के बाद नवीनीकरण कराने पर नई वैधता जारी होने की तारीख से शुरू होगी।

BS-6 वाहनों के PUC नियम बदले, निजी कार-बाइक को 3 साल की वैधता

पहले से जारी पीयूसी प्रमाणपत्रों पर नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू नहीं होगी। ऐसे वाहनों के प्रमाणपत्र का पहली बार नवीनीकरण होने पर नई वैधता अवधि लागू होगी।

Loading

BS-6 वाहनों के PUC नियम बदले, निजी कार-बाइक को 3 साल की वैधता

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button