राजमहल
Trending

ओडिशा में 80 लाख के जेवरात चोरी का राजमहल कनेक्शन! मुर्गी टोला से आरोपी गिरफ्तार

Rajmahal news

Views: 8
0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

चार से पांच अपराधियों ने मिलकर दिया था करोड़ों की संपत्ति को निशाना बनाने वाली वारदात को अंजाम, सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस पहुंची राजमहल

राजमहल। ओडिशा में ज्वेलरी शॉप से करीब 70 से 80 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की बड़ी चोरी का मामला अब राजमहल तक पहुंच गया है। लाखों के जेवरात चोरी की गुत्थी सुलझाने में जुटी ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को राजमहल थाना क्षेत्र के मुर्गी टोला में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अजहर शेख के रूप में हुई है। ओडिशा में हुई बड़ी चोरी के मामले में राजमहल से गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच ने नया मोड़ ले लिया है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजमहल तक पहुंची पुलिस

ओडिशा के झीलपानी थाना की पुलिस ने राजमहल थाना पुलिस के सहयोग से मुर्गी टोला में छापेमारी की। झीलपानी थाना के एसआई शेख अजहरुद्दीन ने बताया कि ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात को चार से पांच लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेजों की जांच कर आरोपियों की पहचान की। जांच की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस राजमहल पहुंची और मोहम्मद अजहर शेख को गिरफ्तार कर लिया।

ओडिशा में 80 लाख के जेवरात चोरी का राजमहल कनेक्शन! मुर्गी टोला से आरोपी गिरफ्तार

चार दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा रवाना

गिरफ्तार आरोपी को चार दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा ले जाया जा रहा है। वहां उससे गहन पूछताछ कर चोरी की वारदात में उसकी भूमिका, अन्य आरोपियों की संलिप्तता और चोरी गए आभूषणों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

गिरोह के अन्य सदस्यों पर पुलिस की नजर

इस बड़ी चोरी में चार से पांच लोगों की संलिप्तता की बात सामने आने के बाद पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है। साथ ही चोरी गए 70 से 80 लाख रुपये के आभूषणों की बरामदगी भी पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है। पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पूरे मामले की परतें खुल सकती हैं।

Loading

ओडिशा में 80 लाख के जेवरात चोरी का राजमहल कनेक्शन! मुर्गी टोला से आरोपी गिरफ्तार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button