2.6 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार विष्णु साहू को भेजा गया जेल
Gumla news

2.6 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार विष्णु साहू को भेजा गया जेल
संवाददाता: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)
घाघरा: घाघरा पुलिस ने 2.6 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार आरोपी विष्णु साहू को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी घाघरा का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गुमला की ओर से ब्राउन शुगर लेकर घाघरा आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टोटाम्बी के पास कार्रवाई करते हुए विष्णु साहू को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शुक्रवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस संबंध में घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार विष्णु साहू को शुक्रवार को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
![]()




