झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

निमगाछी के पास पीपल के पेड़ से टकराया गिट्टी लदा अनियंत्रित हाईवा, सात घंटे तक सड़क जाम

हादसे में हाईवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, चालक और सहचालक मौके से गायब; जेसीबी की मदद से हटाया गया वाहन

Views: 34
0 0
Read Time:2 Minute, 38 Second

तीनपहाड़। साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत निमगाछी गांव के समीप गुरुवार अहले सुबह गिट्टी लदा एक अनियंत्रित हाईवा सड़क किनारे स्थित विशाल पीपल के पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, राहत की बात रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों के अनुसार, हाईवा संख्या जेएच 17 के 0151 धमधमिया की ओर से गिट्टी लोड कर तीनपहाड़ के रास्ते महगामा जा रहा था। इसी दौरान निमगाछी के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार हाईवा सीधे सड़क किनारे पीपल के पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक और सहचालक मौके से गायब हो गए।

निमगाछी के पास पीपल के पेड़ से टकराया गिट्टी लदा अनियंत्रित हाईवा, सात घंटे तक सड़क जाम

घटना की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना के एएसआई बाबू सोरेन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। इधर, दुर्घटनाग्रस्त हाईवा सड़क पर फंस जाने से मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन बाधित हो गया। हाईवा को हटाने के लिए वाहन मालिक और ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से काफी प्रयास किया, लेकिन शुरुआती कोशिशें नाकाम रहीं।

सात घंटे तक सड़क पर थमे रहे बड़े वाहनों के पहिये

दुर्घटनाग्रस्त हाईवा के सड़क पर फंसे रहने से मुख्य मार्ग के दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब सात घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंततः काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से हाईवा को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद मुख्य मार्ग पर आवागमन दोबारा बहाल हो सका।

Loading

निमगाछी के पास पीपल के पेड़ से टकराया गिट्टी लदा अनियंत्रित हाईवा, सात घंटे तक सड़क जाम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button