मनिका में विकास को मिलेगी नई गति,1.31 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी 38 दुकानें
दो अलग-अलग स्थानों पर दुकान निर्माण कार्य का विधायक रामचंद्र सिंह ने किया शिलान्यास, स्थानीय कारोबार और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

इस अवसर पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने दो अलग-अलग स्थानों पर प्रस्तावित दुकान निर्माण योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। योजना के तहत दाल-भात केंद्र के समीप 77 लाख रुपये की लागत से 14 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, लैम्प्स दुकान के समीप 54 लाख रुपये की लागत से 24 दुकानें बनाई जाएंगी। दोनों योजनाओं पर कुल 1.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

स्थानीय व्यापारियों को मिलेगा लाभ
दुकानों के निर्माण से मनिका क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को विस्तार मिलने की उम्मीद है। सड़क किनारे छोटे कारोबार करने वाले दुकानदारों को व्यवस्थित स्थान मिलेगा। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं और स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक लोगों को भी व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे। इससे स्थानीय बाजार को मजबूती मिलने के साथ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।
विकास की राह पर आगे बढ़ रहा मनिका
उल्लेखनीय है कि मनिका क्षेत्र पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता रहा है। ऐसे क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं का विकास और व्यावसायिक सुविधाओं का विस्तार स्थानीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 38 दुकानों के निर्माण से न केवल बाजार व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि स्थानीय लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह (मनिका पश्चिमी), जिला परिषद सदस्य सनपतिया देवी (मनिका पूर्वी), प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार, अंचल अधिकारी अमन कुमार तथा जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
NEWS APPRAISAL
![]()




