पाकुड़
Trending

हिरणपुर थाना दिवस में जमीन विवाद के तीन मामलों का निपटारा

सीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई सुनवाई, दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर आपसी सहमति से कराया गया समाधान

Views: 7
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second
पाकुड़ संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन विवाद को लेकर बढ़ते तनाव पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को हिरणपुर थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जमीन से जुड़े तीन विवादित मामलों का निष्पादन किया गया। इनमें धानकटनी को लेकर उत्पन्न विवाद भी शामिल था।

थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह की मौजूदगी में अधिकारियों ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद आपसी बातचीत और सहमति के आधार पर विवादों का समाधान कराया गया।

विशनपुर, बेलडीहा और धनबाद से पहुंचे मामले

जानकारी के अनुसार, थाना दिवस में विशनपुर, बेलडीहा एवं धनबाद गांव से जमीन विवाद से संबंधित मामले सामने आए थे। सभी मामलों में संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद प्रशासन ने आपसी समझौते की पहल की। प्रशासनिक हस्तक्षेप और दोनों पक्षों की सहमति से तीनों मामलों का निपटारा कर दिया गया।

हिरणपुर थाना दिवस में जमीन विवाद के तीन मामलों का निपटारा

छोटी कहासुनी को बड़े विवाद में बदलने से रोकने की पहल

ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन के बंटवारे, सीमांकन और फसल की कटाई को लेकर अक्सर विवाद उत्पन्न होते रहते हैं। कई बार छोटी-सी कहासुनी भी मारपीट और आपसी तनाव का रूप ले लेती है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए थाना दिवस के माध्यम से विवादित पक्षों को एक मंच पर बुलाकर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button