लातेहार
Trending
छठ घाटों का कार्यपालक पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, स्थापना दिवस को लेकर चंदनडीह पार्क का भी लिया जायजा
Latehar News

Views: 48
Read Time:58 Second
लातेहार। शुक्रवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ महापर्व को लेकर घाटों पर साफ-सफाई, स्वच्छता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसके साथ ही आगामी स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर चंदनडीह पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क की व्यवस्था एवं तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान नगर प्रबंधक, सहायक अभियंता, स्टेट लाइट इंस्पेक्टर एवं कनीय अभियंता सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
![]()




