हजारीबाग
Trending

शराब से भरा ट्रक लेकर फरार चालक की हत्या का खुलासा,दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

शराब लूटने के लिए ट्रक चालक की हत्या, कंबल और तार से बांधकर कुएं में डाला शव

Views: 11
0 0
Read Time:3 Minute, 27 Second

रांची-हजारीबाग। रांची के तुपुदाना इलाके से शराब से भरा ट्रक लेकर गायब हुए चालक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध शराब, हथियार और वाहन बरामद किए गए हैं। बरही के डीएसपी राधा प्रेम किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

डीएसपी ने बताया कि 11 नवंबर को हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक चालक की हत्या में शामिल अपराधी चौपारण-ईटखोरी मुख्य सड़क पर महाराजगंज के पास हथियार के साथ घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर चौपारण पुलिस और रांची की तुपुदाना पुलिस ने संयुक्त विशेष टीम गठित की। इसके बाद महाराजगंज के पास वाहनों की जांच शुरू की गई।

इसी दौरान एक वैगनआर कार से दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और गोलियां बरामद हुईं।

शराब से भरा ट्रक लेकर फरार चालक की हत्या का खुलासा,दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दो आरोपी गिरफ्तार, पहले से आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रणविजय सिंह (34 वर्ष), पिता सतराजीत सिंह, निवासी परसौनी, थाना ईटखोरी, जिला चतरा और विशाल कुमार सिंह (27 वर्ष), पिता स्वर्गीय गोपाल सिंह, निवासी दैहर, थाना चौपारण, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।

हत्या के बाद कुएं में फेंका था शव

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर अपना अपराध स्वीकार किया है। उनके अनुसार, उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले ट्रक चालक की हत्या की। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को कंबल, तार और पत्थर से बांधकर चौपारण थाना क्षेत्र के दैहर पकरिया गांव स्थित एक कुएं में फेंक दिया था।

लूटी गई शराब और वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर लूटी गई शराब और वारदात में इस्तेमाल सामान जब्त किया है। इस मामले में चौपारण थाना कांड संख्या 285/26 तथा रांची के धुर्वा/तुपुदाना ओपी में कांड संख्या 286/26 दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों और पूरे आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button