पाकुड़
Trending

बरहेट में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन,आरआर मरांडी समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा— विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश हुई तो थाने का होगा घेराव

Views: 6
0 0
Read Time:4 Minute, 49 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

  • मंच से दी चेतावनी- विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश हुई तो थाने का होगा घेराव, आरआर मरांडी के भाजपा में आने से बढ़ी सियासी हलचल

बरहेट। बरहेट के झबरी मोड़ में आयोजित भाजपा की जनसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। सभा के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से निष्कासित पूर्व प्रखंड अध्यक्ष आरआर मरांडी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बाबूलाल मरांडी ने फूल-माला पहनाकर और पार्टी का पट्टा देकर उनका स्वागत किया। आरआर मरांडी के भाजपा में शामिल होने से बरहेट की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गयी है।

हेमंत सरकार में कानून-व्यवस्था पर उठाये सवाल

सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और प्रशासन की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने हाल में भाजपा के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेता मंडल मुर्मू को पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने की घटना पर कड़ी नाराजगी जतायी।

मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार है। ऐसे कार्यक्रमों को रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

बरहेट में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन,आरआर मरांडी समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

विपक्ष को रोकने की कोशिश हुई तो थाने का घेराव

बाबूलाल मरांडी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि भाजपा के लोकतांत्रिक कार्यक्रमों में बाधा डालने और कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास हुआ तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। जरूरत पड़ी तो संबंधित थाने का घेराव किया जायेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि जनता के मुद्दों पर भाजपा सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

आरआर मरांडी के शामिल होने से बदलेगा बरहेट का सियासी समीकरण!

सभा का सबसे चर्चित घटनाक्रम झामुमो के निष्कासित पूर्व प्रखंड अध्यक्ष आरआर मरांडी का भाजपा में शामिल होना रहा। अपने समर्थकों के साथ भाजपा में आये आरआर मरांडी का बाबूलाल मरांडी ने स्वागत किया। उनके इस राजनीतिक कदम को बरहेट क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दिग्गज नेताओं का लगा जमावड़ा

जनसभा में सिदो-कान्हू के वंशज एवं भाजपा नेता मंडल मुर्मू, पूर्व मंत्री लोबिन हेंब्रम, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दिनेश विलियम मरांडी, अनंत ओझा, धर्मेंद्र सिंह, होपना मरांडी, माइकल मरांडी, बर्णवाश टुडू, सन्नी मरांडी, खगेन्द्र साह, रमिता तिवारी और विभीषण ठाकुर समेत कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला अध्यक्ष गौतम यादव और रामानंद साह ने किया। सभा के दौरान भाजपा और बाबूलाल मरांडी के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button