झारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

छठ घाट बनाने के दौरान नरकट झील में डूबने से 42 वर्षीय सिकन्दर बिंद की मौत

छोटी कोदरजन्ना गांव में पसरा मातम, पत्नी और चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Views: 9
0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

रिपोर्ट : सोनू कुमार (साहिबगंज)

साहिबगंज : छठ महापर्व की खुशियों और तैयारियों के बीच छोटी कोदरजन्ना गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। सदर प्रखंड क्षेत्र के नरकट झील में छठ घाट बनाने के दौरान डूबने से 42 वर्षीय सिकन्दर बिंद की मौत हो गयी। जिस छठ पर्व की तैयारी में पूरा परिवार जुटा था, उसी दौरान घर का एक सदस्य हमेशा के लिए बिछुड़ गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

छठ घाट बनाने के दौरान झील में समाया युवक

जानकारी के अनुसार, छठ महापर्व को लेकर नरकट झील में घाट बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान बुधवार को राम पुकार बिंद के पुत्र सिकन्दर बिंद पानी में डूब गये। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गयी। कुछ ही देर में पर्व की तैयारियां मातम में बदल गयीं।

छठ घाट बनाने के दौरान नरकट झील में डूबने से 42 वर्षीय सिकन्दर बिंद की मौत

चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सिकन्दर बिंद अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गये हैं। परिवार के एकमात्र सहारे की अचानक मौत से पत्नी और बच्चों के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता की असमय मौत से चारों बच्चों का भविष्य भी परिवार के लिए चिंता का विषय बन गया है। घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद छोटी कोदरजन्ना गांव में शोक की लहर है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button