झारखंड समाचारट्रेंड्सस्थानीय समाचार
Trending

जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने एनएच-33 किया जाम, तीन घंटे ठप रहा आवागमन

फोरलेन सड़क निर्माण के बाद बंद हुई जलनिकासी की व्यवस्था, सांसद विजय हांसदा के आश्वासन पर हटाया गया जाम

Views: 7
0 0
Read Time:3 Minute, 49 Second

रिपोर्ट : सोनू कुमार (उधवा)

उधवा। सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या दूर नहीं होने से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को सड़क पर फूट पड़ा। राधानगर थाना क्षेत्र के पहाड़गांव ईदगाह मोड़ के समीप दर्जनों ग्रामीणों ने बांस-बल्ला लगाकर उधवा-राजमहल एनएच-33 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। बाद में राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। उनके आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया।

जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने एनएच-33 किया जाम, तीन घंटे ठप रहा आवागमन

फोरलेन बना, लेकिन जलनिकासी का रास्ता बंद!

ग्रामीणों का आरोप है कि फोरलेन सड़क निर्माण के बाद पहाड़गांव ईदगाह मोड़ के समीप जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गयी। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सरकारी राशि से बनी सड़क पर लंबे समय से पानी जमा है। स्थिति ऐसी है कि लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान जलनिकासी की व्यवस्था पर ध्यान दिया जाता, तो आज यह नौबत नहीं आती।

छह नवंबर को दिया आवेदन, फिर भी नहीं जागा प्रशासन

ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव से मुक्ति के लिए छह नवंबर को राधानगर थाना में लिखित आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की गयी थी। आवेदन के माध्यम से जलनिकासी की वैकल्पिक व्यवस्था करने का आग्रह भी किया गया था। लेकिन आवेदन देने के बावजूद समस्या जस की तस बनी रही। बार-बार परेशानी झेल रहे ग्रामीणों ने अंततः सड़क जाम कर विरोध जताने का निर्णय लिया।

जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने एनएच-33 किया जाम, तीन घंटे ठप रहा आवागमन

पुलिस के प्रयास के बाद पहुंचे सांसद, तब खुला जाम

सड़क जाम की सूचना पर राधानगर थाना के एसआइ गजाधर कुमार पासवान एवं प्रभा कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण समस्या के स्थायी समाधान की मांग पर अड़े रहे। बाद में सांसद विजय कुमार हांसदा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और जलजमाव की समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया और करीब तीन घंटे बाद एनएच-33 पर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल: शाकीर शेख, दुरुद शेख, सफीक शेख, रमजान शेख, जाहिद आलम, हाफिज तौशिफ आलम, शमीम अख्तर, मोजीबुर रहमान, महबूब शेख, जहांगीर आलम, सजाहन शेख, रमजनी शेख और राहिल शेख समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button