झारखंड समाचारस्थानीय समाचार

शुक्रवारी हटिया में मुख सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को बीडीओ ने कराया मुक्त

Views: 36
0 0
Read Time:1 Minute, 23 Second
शुक्रवारी हटिया में मुख सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को बीडीओ ने कराया मुक्त

बरहरवा संवाददाता।

बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने शुक्रवार को उधवा-राधानगर मुख्य पथ स्थित फुदकीपुर शुक्रवारी सप्ताहिक हटिया के पास मुख्य सड़क पर अतिक्रमण मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार फुदकीपुर में प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक हटिया लगता है। इस दौरान मुख्य सड़क पर ही लोग खस्सी/बकरी आदि की खरीद-बिक्री करते है।

जिससे राहगीर एवं चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। साथ ही मुख्य सड़क किनारे कई जगहों में ठेला व अन्य माध्यम से अतिक्रमण कर दुकान संचालित हो जाता है। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस पर उधवा बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने फुदकीपुर स्थित सप्ताहिक हटिया पहुंचकर अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान बीडीओ सह सीओ ने कहा कि अनावश्यक जाम लगाने पर ठोस कार्रवाई की जाएगी। मौके पर राधानगर थाना पुलिस मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button