पाकुड़
Trending

pakud news

छठ सामग्री की खरीदारी तेज, चार दिवसीय महापर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक

Views: 31
0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second

नहाय-खाय को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, छठ सामग्री की खरीदारी तेज:मांग बढ़ते ही कद्दू के दाम में आया उछाल

पाकुड़। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पाकुड़ के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। नहाय-खाय की तैयारियों के बीच गुरुवार को जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों के बाजारों तक खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। छठ पूजा की सामग्री, फल और सब्जियों की दुकानों पर दिनभर खरीदारी होती रही। पर्व के पहले दिन बनने वाले कद्दू-भात को लेकर कद्दू की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका असर कीमतों पर भी देखने को मिला। गुरुवार को बाजार में कद्दू 60 से 100 रुपये प्रति पीस तक बिका। कीमतों में उछाल के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।

नहाय-खाय के कद्दू-भात से शुरू होगा महापर्व का अनुष्ठान

छठ महापर्व में नहाय-खाय का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन व्रती स्नान के बाद पूरी शुद्धता और सात्विकता के साथ कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण करते हैं। भोजन तैयार करने में सेंधा नमक और शुद्ध घी का इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि सात्विक भोजन से तन और मन की शुद्धि होती है। इसी के साथ व्रती 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत की तैयारी और चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत करते हैं।

नहाय-खाय पर पाकुड़ के बाजारों में उमड़ी भीड़, 100 रुपये तक पहुंचा कद्दू का भाव

चार दिनों तक सूर्योपासना में डूबा रहेगा जिला

13 नवंबर शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ होगा। 14 नवंबर शनिवार को खरना का प्रसाद ग्रहण किया जायेगा। 15 नवंबर रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे, जबकि 16 नवंबर सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा। इसके बाद व्रती पारण कर व्रत खोलेंगे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button