झारखंड समाचारझारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
Trending
बड़का बालूमाथ में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी चित्रगुप्त पूजा,जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी हुईं शामिल
भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की, कर्म और ईमानदारी के मार्ग पर चलने का दिया संदेश

Views: 14
Read Time:2 Minute, 18 Second
लातेहार/बालूमाथ:- बालूमाथ प्रखंड के बड़का बालूमाथ स्थित दुर्गा पूजा मंडप परिसर में बुधवार को चित्रगुप्त पूजा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला परिषद लातेहार की उपाध्यक्ष अनीता देवी अपने पति प्रवीण सिंह के साथ विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने भगवान चित्रगुप्त महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण कर स्थानीय लोगों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

कर्म और न्याय के प्रतीक हैं भगवान चित्रगुप्त : अनीता देवी
इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने क्षेत्रवासियों को चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त महाराज न्याय, कर्म और लेखन के देवता हैं। उनके जीवन और कर्म-लेखा से हमें सत्य, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि कलम और दवात की पूजा ज्ञान, विवेक और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करना चाहिए, क्योंकि कर्म ही सबसे बड़ी पूजा है।
पारंपरिक उत्साह के साथ मना पर्व
पूजा कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोग, पूजा समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को चित्रगुप्त पूजा की बधाई दी तथा क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे पूजा मंडप परिसर में भक्तिमय और उत्सवी माहौल बना रहा।
![]()





