गोमिया
Trending

गोमिया के पूर्व मुखिया जगदीश स्वर्णकार की बिगड़ी तबीयत, हालचाल जानने पहुंचे पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह

पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधव लाल सिंह के करीबी सहयोगी रहे जगदीश स्वर्णकार के आवास पर पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Views: 15
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

रिपोर्ट:अजीत नारायण प्रसाद,

गोमिया। गोमिया के पूर्व मुखिया एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधव लाल सिंह के करीबी सहयोगी रहे जगदीश स्वर्णकार की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश लाल सिंह उनके आवास पहुंचे। उन्होंने जगदीश स्वर्णकार से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने भगवान सूर्य से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

गोमिया के पूर्व मुखिया जगदीश स्वर्णकार की बिगड़ी तबीयत, हालचाल जानने पहुंचे पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह

इस अवसर पर प्रकाश लाल सिंह ने जगदीश स्वर्णकार के साथ पुराने संबंधों और स्वर्गीय माधव लाल सिंह के साथ बिताए गए दिनों को भी याद किया।

परिवार ने जताया आभार

पूर्व मुखिया जगदीश स्वर्णकार एवं उनके परिजनों ने प्रकाश लाल सिंह के घर पहुंचकर कुशलक्षेम पूछने पर आभार जताया। परिवार के सदस्यों ने कहा कि स्वर्गीय माधव लाल सिंह भी इसी तरह हमेशा उनके घर आया करते थे। वे परिवार के सदस्य की तरह सभी के सुख-दुख में शामिल रहते थे। उनके बीच आत्मीय और पारिवारिक संबंध रहा है।

इस दौरान समाजसेवी केदारनाथ पंडा, यादव युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष राजकुमार यादव, रोहित यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button