झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

साहिबगंज स्टेशन पर महिला यात्री से बैग छीनकर उचक्का फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस के ए-1 कोच में अहले सुबह हुई वारदात, अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रेन से कूदा बदमाश; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Views: 7
0 0
Read Time:3 Minute, 20 Second

रिपोर्ट सोनू कुमार,

साहिबगंज।साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की अहले सुबह यात्रियों की सुरक्षा को चुनौती देते हुए एक उचक्का महिला यात्री का बैग छीनकर फरार हो गया। वारदात हावड़ा-जमालपुर 13071 एक्सप्रेस के साहिबगंज स्टेशन पहुंचते ही हुई। ट्रेन की बोगी में अंधेरा था। इसी का फायदा उठाकर बदमाश ने महिला के हाथ से बैग छीना और ट्रेन से नीचे कूदकर भाग निकला। अचानक हुई इस घटना से महिला यात्री सहम गयी। पीड़िता कोलकाता निवासी श्रुति मिश्रा हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

बोगी में अंधेरा, पलक झपकते ही बैग लेकर भागा बदमाश

श्रुति मिश्रा हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस के ए-1 कोच में सीट संख्या 51 पर सफर कर रही थीं। मंगलवार की अहले सुबह ट्रेन साहिबगंज स्टेशन पहुंची। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक उचक्का उनके हाथ से बैग छीनकर ट्रेन से नीचे कूद गया। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पातीं, आरोपी मौके से फरार हो चुका था। पीड़िता के अनुसार, अचानक हुई इस वारदात के बाद वह बुरी तरह घबरा गयीं। बदमाश का पीछा करना भी उनके लिए जोखिम भरा हो सकता था।

साहिबगंज स्टेशन पर महिला यात्री से बैग छीनकर उचक्का फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

महंगा टिकट, लेकिन सुरक्षा की गारंटी नहीं!

घटना के बाद श्रुति मिश्रा ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर नाराजगी जतायी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब यात्रियों से महंगे टिकट का किराया वसूला जाता है, तो उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किये जाते? अकेली महिला यात्री के सफर के दौरान ट्रेन में सुरक्षा बल की मौजूदगी तक नजर नहीं आयी। ऐसे में महिला यात्री अपनी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त कैसे रहेंगी?

सीसीटीवी खंगालने और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

पीड़िता ने रेल प्रशासन से घटना की पारदर्शी जांच कराने, स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है। इस घटना ने साहिबगंज स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के दौरान यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। आखिर स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर कैसे फरार हो जाते हैं? रेल प्रशासन को इसका जवाब देना होगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button