पलामूअपराध
Trending

पलामू में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो जगह हिंसक झड़प, पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़ और फायरिंग

Palamu News

Views: 54
0 0
Read Time:4 Minute, 39 Second

पलामू में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो जगह हिंसक झड़प, पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़ और फायरिंग

पलामू से अनुज तिवारी की रिपोर्ट,

पलामू। जिले में सोमवार की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सतबरवा थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी हुई। वहीं, रेहला थाना क्षेत्र के रकसाहा गांव में लक्ष्मी पूजा के दौरान डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस के साथ टकराव में बदल गया। दोनों घटनाओं में कई ग्रामीणों के घायल होने की सूचना है, जबकि रकसाहा में पथराव से चार पुलिस जवान घायल हो गए। उपद्रव के दौरान पुलिस वाहनों और प्रतिमा ले जा रहे ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचाया गया।

सिंदुरिया में विसर्जन जुलूस के दौरान बढ़ा विवाद

पहली घटना सतबरवा थाना क्षेत्र के सिंदुरिया  गांव की है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान शाम को हुई एक घटना को लेकर दूसरे पक्ष के लोग सामने आ गए। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

पलामू में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो जगह हिंसक झड़प, पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़ और फायरिंग

स्थिति बिगड़ने पर कुछ लोगों ने घरों की छतों से पत्थरबाजी शुरू कर दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ राजेश यादव अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रित किया।

इसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में रात करीब 12 बजे काली पूजा की प्रतिमा का विसर्जन कराया गया। एसडीपीओ ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपने स्तर से प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

रकसाहा में डीजे विवाद के बाद पुलिस पर पथराव

दूसरी घटना रेहला थाना क्षेत्र के रकसाहा गांव में हुई। यहां लक्ष्मी पूजा के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट के साथ पत्थरबाजी होने लगी।

सूचना मिलने पर रेहला थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान भीड़ ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उन पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए पथराव में चार पुलिस जवान घायल हो गए।

इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस के वाहनों के साथ प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे ट्रैक्टर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने आत्मरक्षा और हालात पर नियंत्रण पाने के लिए करीब चार राउंड फायरिंग की।

दोनों इलाकों में पुलिस बल तैनात, जांच जारी

रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने चार पुलिस जवानों के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और पुलिस पूरे मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Loading

पलामू में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो जगह हिंसक झड़प, पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़ और फायरिंग

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button