झारखंडपलामूस्थानीय समाचार

वर्तमान पांकी विधायक डॉक्टर शशि भूषण ने अपने समर्थकों के साथ महावीर मंदिर में सफाई अभियान चलाया।

नीलांबर पितांबरपुर से दिनेश यादव की रिपोर्ट,

वर्तमान पांकी विधायक डॉक्टर शशि भूषण ने अपने समर्थकों के साथ महावीर मंदिर में सफाई अभियान चलाया।

पलामू:- नीलांबर पितांबरपुर लेस्लीगंज प्रखंड में ,पांकी के वर्तमान विधायक ने अपनी समर्थकों के साथ लेस्लीगंज में स्थापित महावीर मंदिर को साफ- सफाई करते हुए, लोगों से अपील किए कि सभी मंदिर में आप सभी अपने धर्म की प्रति श्रद्धा रखते हुए, साफ-सफाई करें।और 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन भी है।उस दिन आप सभी तमाम देशवासी अपने घर में पांच दीपक अवश्य जलाएं । श्री राम भगवान जी के लिए, और जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा में आप सभी अवश्य भाग ले !
गर्व से बोलें कि जय श्री राम ,जय श्री राम के नारों से गुनजाएंगे। वही विधायक डॉक्टर कुशवाहा ने सभी क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दिए। और कहा कि माननीय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संदेश है की, देश के हर मंदिर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम की जन्म भूमि में बहुत दिनों के बाद उन्हें स्थापित किया जा रहा है। सत्य परेशान होता है, लेकिन पराजित नहीं। हम सभी सत्य पर अड़े थे,और अड़े रहेंगे ।आज जीत हुई है। इस खुशी में हम सभी को फर्ज बनता है कि, हम अपने-अपने मंदिर को साफ सफाई करें।वह 22 जनवरी के दिन उनके प्राण प्रतिष्ठा है। उसी खुशी में सारे देश के साथ हम सभी जश्न मनाएंगे। साथ ही अपने घर में दीप जलाएंगे।
मौके पर सतबरवा जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी, मुखिया रिंकी यादव,पांकी विधानसभा के विधायक प्रत्याशी राजेंद्र सिंह चेरो, डाल्टनगंज विधानसभा के विधायक प्रत्याशी राणा प्रताप कुशवाहा, समाजसेवी आशीष सिन्हा, जिला परिषद पति अजय उरांव,
महेश यादव ,धर्मनाथ यादव ,मनदीप मेहता, निजी सहायक बच्चन ठाकुर,देवराज मेहता,कमेश यादव, निर्मल मेहता,लाला प्रसाद यादव,संतोष मेहता, मुखिया पति अनुज सिंह ,बनौधी मेहता,दिलीप मेहता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button