राजमहल
Trending

राजमहल में शादी का झांसा देकर विधवा का यौन शोषण, 4 लाख की ठगी का आरोप

शादी का झांसा देकर विधवा महिला का वर्षों तक यौन शोषण, मकान के नाम पर 4 लाख रुपये लेने का आरोप: आरोपी गिरफ्तार

Views: 7
0 0
Read Time:3 Minute, 50 Second

रिपोर्ट : सोनू कुमार,

राजमहल। शादी का भरोसा देकर एक विधवा महिला का वर्षों तक कथित यौन शोषण करने और मकान निर्माण के नाम पर उससे चार लाख रुपये लेने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला की मेहनत की कमाई और भरोसे का फायदा उठाने के बाद आरोपी शादी के वादे से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर राजमहल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पति की मौत के बाद बढ़ाई नजदीकी, शादी का दिया भरोसा

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि पति की आकस्मिक मौत के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ जीवन गुजार रही थी। इसी दौरान मधुसूदन कॉलोनी निवासी पिंटू कुमार का उसके मायके और ससुराल आना-जाना शुरू हुआ। महिला का आरोप है कि 1 नवंबर 2021 की रात आरोपी उसके कमरे में घुस गया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने और रोने पर आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिया।

राजमहल में शादी का झांसा देकर विधवा का यौन शोषण, 4 लाख की ठगी का आरोप

पंचायत में भी किया वादा, मकान के नाम पर लिए चार लाख रुपये

पीड़िता के मुताबिक, शादी का आश्वासन देकर आरोपी लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। वर्ष 2022 में ग्रामीणों के समक्ष हुई पंचायत में भी आरोपी ने मकान बनने के बाद शादी करने की बात कही थी। इस भरोसे के बाद महिला उसके साथ रहने लगी।

आरोप है कि मकान निर्माण के नाम पर आरोपी ने धीरे-धीरे उससे चार लाख रुपये ले लिए। रकम जुटाने के लिए महिला ने मजदूरी की, घास बेची और अपनी गाय-बकरियां तक बेच दीं। पीड़िता का कहना है कि उसने अपनी पूरी मेहनत की कमाई इस उम्मीद में आरोपी को सौंप दी थी कि शादी के बाद दोनों का परिवार बसेगा।

मकान बनते ही बदली नीयत, शादी से किया इनकार

महिला का आरोप है कि मकान निर्माण पूरा होने के बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और वह शादी के वादे से मुकरने लगा। अक्टूबर 2026 में दुर्गापूजा से पहले आरोपी महिला का घर छोड़कर चला गया। इसके बाद पीड़िता ने फोन के माध्यम से संपर्क कर उसे वापस बुलाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने साथ रहने और शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल में

कथित यौन शोषण और आर्थिक धोखाधड़ी से परेशान पीड़िता ने राजमहल थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने राजमहल थाना कांड संख्या 394/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी पिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Loading

राजमहल में शादी का झांसा देकर विधवा का यौन शोषण, 4 लाख की ठगी का आरोप

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button