राधिका रानी ज्वेलर्स का भव्य उद्घाटन, विधायक जयराम महतो ने फीता काटकर किया शुभारंभ
रांची में आभूषणों के नए प्रतिष्ठान की शुरुआत, ग्राहकों को सोने-चांदी के आकर्षक आभूषणों की मिलेगी विस्तृत रेंज

रांची (झारखंड)। राजधानी रांची के BIT मोड़ स्थित कौशल कॉम्प्लेक्स के समीप 1 नवंबर को राधिका रानी ज्वेलर्स का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक जयराम महतो ने विधिवत फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।
राधिका रानी ज्वेलर्स के संचालक पशुपति नाथ सोनी हैं। प्रतिष्ठान में ग्राहकों के लिए सोने एवं चांदी के आभूषणों की आकर्षक और विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई जाएगी। यहां हार, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी, कान की बाली, झुमके, नथिया, कंगन, चूड़ियां, पायल, बिछिया, मांगटीका, नोजपिन सहित विभिन्न प्रकार के पारंपरिक एवं आधुनिक आभूषण मिलेंगे।

शादी-विवाह और त्योहारों के लिए भी मिलेंगे आकर्षक आभूषण
प्रतिष्ठान में शादी-विवाह, त्योहारों एवं अन्य विशेष अवसरों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न डिजाइन के आभूषण उपलब्ध रहेंगे। ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुसार आभूषणों की विविधता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के संचालक पशुपति नाथ सोनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और व्यवसाय की निरंतर प्रगति की कामना की।
![]()




